Tuesday , May 14 2024
Breaking News

Katni: तीन हत्याओं का आरोपी जिला अस्पताल से भागा, चार पुलिस कर्मी निलंबित

बीमारी के बाद पुलिस लेकर आई थी जिला अस्पताल

कटनी,भास्कर हिंदी न्यूज़/   जिला अस्पताल में इलाज के लिए आया एक कैदी जिला अस्पताल से फरार हो गया। कैदी की फरार होने की घटना से हड़कंप मच गया। कैदी तीन हत्याओं का आरोपित है। पुलिस को आरोपी का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। आरोपी के फरार होने की घटना के बाद पुलिस ने प्रशासन ने आरोपी की सुरक्षा में लगे चार पुलिस कर्मियों को निलंबत कर दिया है।

मामले में एक एएसआइ, प्रधान आरक्षक और दो आरक्षक पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज केडिया ने मामले की जानकारी दी है। जानकारी के अनुसार सागर निवासी देवी पिता शंकर सिंह (31) कटनी जिले के विजयराघवगढ़ थाना अंतर्गत पड़खुरी गांव में हुए तिहरे हत्याकांड का आरोपी था। देवी सिंह ने अपने सास, ससुर और दो सालों पर जानलेवा हमला किया था। इसमें ससुर और दोनों सालों की मौत हो गई थी। इसके बाद से आरोपी झिंझरी जेल में बंद था।

तबियत खराब होने के बाद आरोपी देवी सिंह को जेल से इलाज के लिए अस्पताल में 9 सितंबर को भर्ती कराया गया था। 9-10 सितंबर की दरम्यानी रात करीब 1 से 2 बजे के बीच आरोपी देवी सिंह पुलिस से नजर बचाकर फरार हो गया है। आरोपी की तलाश पुलिस टीम द्वारा की जा रही है। एक पुलिस टीम को सागर भी भेजा गया है। आरोपी के सभी ठिकानों पर पुलिस छापेमारी कार्रवाई कर रही है लेकिन अभी तक सारे प्रयास नाकाम रहे हैं।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी को भगाने में सहयोग करने वालों को भी बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले सघन तलाशी अभियान चलाते हुए आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

About rishi pandit

Check Also

कलेक्टर विकास मिश्रा ने डिंडोरी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आवश्यक निर्देश दिए

डिंडौरी कलेक्टर  मिश्रा ने डिंडौरी के 26वें स्थापना दिवस की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *